Home धर्म विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का देशव्यापी...

विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का देशव्यापी अभियान

153
0
  • 5 जून से 5 जुलाई तक चलेगा पर्यावरण एवं जल संरक्षण का महाअभियान

इंदौर/जबलपुर (विश्व परिवार)। भारत की सबसे बड़ी दिगम्बर जैन समाज की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आव्हान पर आगामी 5 जून, विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर देशभर में एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है।
इस अभियान के अंतर्गत 10,000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में फैले 350 से अधिक स्थानीय ग्रुप मिलकर नदी, तालाब, कुएं, बावड़ी आदि जलस्रोतों की सफाई व जल संरक्षण के लिए कार्य करेंगे। इसके साथ ही, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध/चित्रकला/पर्यावरण प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
पॉलीथिन के उपयोग को रोकने बाबत दुकानदारों व ग्राहकों को जागरूक करने हेतु उन्हें कपड़े व कागज के थैले वितरित किए जाएंगे।
इस अभियान की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 5 जून से 5 जुलाई तक चलेगा और इसका उद्देश्य समाज को पर्यावरण एवं जल के प्रति जागरूक करना है।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षक पुष्पा कासलीवाल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झाँझरी, राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल जी की उपस्थिति में 5 जून को इंदौर में किया जायेगा।
इस हेतु फेडरेशन की पर्यावरण संरक्षण समिति के राष्ट्रीय चेयरमैन सुरेश चांदवाड़ जी के संयोजन में राष्ट्रीय स्तर पर एक विस्तृत कार्य योजना बनाई है तथा महाकोशल-विंध्य रीजन में संरक्षण के यह कार्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन, सचिव हेमंत जैन एवं कोषाध्यक्ष सुनील घिया के नेतृत्व में संपन्न होगे ।
फेडरेशन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि इस अभियान में ग्रुप के समस्त दंपति सदस्य, विशेष रूप से भाग लेंगे और स्थानीय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here