रायपुर (विश्व परिवार)। मानसून की गतिविधियां कुछ दिनों में सक्रिय होने की संभावना है। चक्रिय चक्रवात बनने के कारण शीघ्र ही वर्षा होने के संकेत हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलेगी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रा के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रिया चक्रवात बनने के कारण बाज राजधानी में दिनभर बदली छाई रही, जिसके कारण मध्यम से हल्की वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में स्थित है। एक ऊपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी-दक्षिण गंगेटिक पश्चिम बंगाल-तटीय उड़ीसा के उपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक बना हुआ है। प्रदेश में कल दिनांक 10 जून को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
डॉ. चन्द्रा के अनुसार राजधानी रायपुर तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी मानसून का विस्तार होगा। इसके कारण वर्षा क्षेत्र बढऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। 11 जून से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की सम्भावना है । 12 जून से वर्षा का क्षेत्र बढऩे की सम्भावना है । 15 जून के आसपास से व्यापक वर्षा सम्भावित है । इधर किसान भी मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।