दिल्ली (विश्व परिवार)। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता शपथ लेने के 6 घंटे बाद यमुना घाट पहुंचीं। उनके साथ 6 मंत्री भी हैं। वे यहां वासुदेव घाट पर आरती करेंगी। यहीं नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी।
रेखा गुप्ता ने गुरुवार दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ली। रेखा शालीमार बाग सीट से पहली बार की विधायक हैं।
वे दिल्ली की 9वीं और चौथी महिला सीएम बन गई हैं। रेखा से पहले सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मुख्यमंत्री रहीं। इस समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित 21 राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे। आप नेता अरविंद केजरीवाल और आतिशी शपथ में नहीं पहुंचे।
प्रवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली
रेखा के अलावा 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है।