छत्तीसगढ़महासमुंद

10 लाख की डिमांड और लॉकअप में दबाव-हाइवा संघ ने दी चक्काजाम की चेतावनी

महासमुंद (विश्व परिवार)। ट्रांसपोर्टरों के साथ मारपीट, धमकी और अवैध वसूली का एक मामला सामने आया हैं. इस संबंध में छत्तीसगढ़ हाइवा परिवहन कल्याण संघ ने पुलिस अधीक्षक को दिए लिखित आवेदन में पुलिसकर्मी के साथ उसके भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. संघ ने कार्रवाई नही होने पर तमाम हाइवा को खड़े कर चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।
आवेदन के अनुसार, 15 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत नांदगांव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान ट्रांसपोर्टरों के वाहन चालक और ऑपरेटर मौके पर मौजूद थे. इसी दौरान गुलशन जांगड़े नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए ड्राइवर को जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि उसने खुद को प्रभावशाली बताते हुए अपने भाई अजय जांगड़े के पुलिस विभाग में होने का हवाला देने के साथ राजनीतिक पहुंच का डर दिखाने लगा।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, सचिव प्रदीप चंद्राकर, हेमंत चोपड़ा, शैलेंद्र चंद्राकर, ओमकार ठाकुर, हनिफ निजामी, राधेलाल निषाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए ज्ञापन में बताया कि गुलशन जांगड़े ने 10 लाख रुपए की मांग की और पैसे नहीं देने पर झूठे मामलों में फंसाने तथा जेल भिजवाने की धमकी दी. इतना ही नहीं, बाद में सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक अजय जांगड़े भी मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों ने गालियां देते हुए हाइवा मालिक पुरन निर्मलकर, कमल साहू और तुषार साहू को थाना ले जाकर लाॅकअप में बंद कर रातभर दबाव बनाते रहे।
संघ ने बताया कि दोनों ने खुद को राजनीतिक रूप से मजबूत बताते हुए तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष तक को धमकाने की बात कही. ट्रांसपोर्टरों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर करते हुए आरक्षक अजय जांगड़े को निलंबित कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts