Home दिल्ली दिल्ली जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति सुनील जैन की विश्वास नगर में...

दिल्ली जैन समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति सुनील जैन की विश्वास नगर में सरेआम निर्मम हत्या करने वाले हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी और परिवार के लिए न्याय की मांग….विश्व जैन संगठन

71
0

दिल्ली(विश्व परिवार)। 8 दिसंबर 2024 की रात्रि 8 बजे विश्व जैन संगठन के पांडव रोड, विश्वास नगर में स्थित मुख्य कार्यालय में आयोजित कार्यकारिणी की विशेष सभा में श्री सुनील जैन की निर्मम हत्या पर सभी सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए दिल्ली पुलिस से अंदाजा लगाने की अपेक्षा हत्यारों को गिरफ्तार कर सुनील जैन और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग की और सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।
विशेष सभा में संगठन के अध्यक्ष संजय जैन, उपाध्यक्ष यश जैन, मंत्री मनीष जैन, कोषाध्यक्ष मयंक जैन, मीडिया प्रभारी आकाश जैन, सम्मानित सदस्य अशोक जैन, निपुण जैन, अनुज जैन, अमित जैन और महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती रुचि जैन व सभा में उपस्थित अन्य सभी सदस्यों ने घटना पर रोष प्रकट करते हुए परिवार के लिए न्याय की मांग के साथ पूर्वी दिल्ली में व्यापारियों की सुरक्षा की पुरजोर मांग की ताकि ऐसी पुनरावृति न हो।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here