छत्तीसगढ़रायपुर

विराट संत समागम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महामंडलेश्वर और साधु-संतों से लिया आशीर्वाद,कहा -राजिम कुंभ कल्प 2026 में आस्था और अध्यात्म का विराट संगम

  • त्रिवेणी संगम में संत समागम से बढ़ी राजिम कुंभ कल्प की दिव्यता और भव्यता : डिप्टी सीएम अरुण साव
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भगवान श्री राजीव लोचन जी और राजिम भक्तिन माता की पूजा-अर्चना की

रायपुर (विश्व परिवार)। राजिम कुंभ कल्प 2026 मेला में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विराट संत समागम में पधारे साधु-संतों एवं महामंडलेश्वरों से आर्शीवाद लिया। इस विराट संत समागम को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि, राजिम कुंभ कल्प आस्था, अध्यात्म और सनातन परंपरा का अद्भुत संगम बन गया है। त्रिवेणी संगम की यह पावन भूमि सदियों से साधु, संतों और श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती रही है। कुंभ कल्प मेला सनातन संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है, जो समाज को धर्म, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर आगे बढऩे की प्रेरणा देता है।
श्री साव ने कहा कि, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राजिम कुंभ कल्प का पुन: भव्य आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल रही है। राजिम केवल एक धार्मिक स्थल नहीं है, यह आस्था, संस्कृति और अध्यात्म की जीवंत पहचान है। देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आगमन यह दर्शाता है कि राजिम कुंभ कल्प अब वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि साधु-संतों और महामंडलेश्वरों का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ के लिए अमूल्य धरोहर है। संतों के मार्गदर्शन से प्रदेश शांति, समृद्धि और कल्याण के पथ पर आगे बढ़ेगा। मंत्री जी ने विश्वास व्यक्त किया कि संत समागम और कुंभ कल्प मेला समाज में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करेगा, जिससे छत्तीसगढ़ एक आदर्श और कल्याणकारी राज्य के रूप में नई ऊंचाइयों को छुएगा।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजिम कुंभ कल्प के पावन अवसर पर भगवान श्री राजीव लोचन जी एवं राजिम भक्तिन माता की पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री राजीव लोचन जी से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
Image
इस अवसर पर महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती जी महाराज, मंत्री राजेश अग्रवाल जी, विधायक रोहित साहू जी, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव जी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप जी, नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव जी, महामंडलेश्वर यतीन्द्रानंद जी महाराज, दण्डी स्वामी उन्दू भवानंद जी तीर्थ महाराज, दण्डी स्वामी सच्चिदानंद की तीर्थ महाराज, महामंडलेश्वर प्रेमानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर शैलेषानंद जी महाराज, भगवताचार्य सलील कृष्ण जी महाराज, गुरु माँ सिमरन मई की महाराज, डॉ. दिनेश जी महाराज (पीताम्बरा पीठाधीश), महंत उमेशानंद जी महाराज, महंत बी. आर. जोशी जी महाराज (सतनाम पंथ), भगवताचार्य युवराज पांडेय जी,संत श्री गोकुल गिरी जी महाराज, श्री विचार साहेब श्री महाराज, महंत श्री रविकर साहेब (विश्व शंर्गत मिशन), महंत रूपदास जी महाराज, संत श्री सुनील दास जी महाराज, संत श्री शैलेन्द्र दास जी महाराज, प्रजापति पुष्पा बहन जी, स्वामी अखिलेशानंद जी एवं प्रजापिता ब्रह्मकुमार नारायण जी, पूजनीय संतगण, जनप्रतिनिधिगण, एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Image

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts