Home रायपुर उपमुख्यमंत्री अरुण साव शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

उपमुख्यमंत्री अरुण साव शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

35
0

रायपुर (विश्व परिवार)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के बरेला और जरहागांव नगर पंचायत में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे आज दोपहर सवा 12 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा बरेला के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे बरेला में नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उपमुख्यमंत्री साव दोपहर पौने दो बजे जरहागांव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर ढाई बजे जरहागांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम सवा चार बजे रायपुर पहुंचेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here