छत्तीसगढ़रायपुर

गैस सिलेंडर की कतारों पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान: देश में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

रायपुर (विश्व परिवार)। गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों में लगी लोगों की कतारों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अफवाह के कारण यह स्थिति बनी है. देश में पेट्रोल-गैस का कोई शॉर्टज नहीं है. लोग थोड़ा धैर्य रखें और अफवाह पर ना जाएं, सरकार कालाबाजारी पर ठोस कार्रवाई कर रही है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए, इस दौरान उन्होंने जी रामजी जी और अफीम की खेती पर कांग्रेस के विधानसभा के घेराव को लेकर कहा कि कांग्रेस के समय में ही अफीम की खेती शुरू हुई थी. कांग्रेस सरकार में जो नशे का कारोबार हुआ, यह उसी का नतीजा है. मुखबिर से सूचना मिली, उस पर सरकार ने त्वरित और कठोर कार्रवाई की है। किसी को भी नशे का कारोबार करने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में सर्वे के लिए कहा है, जहां गड़बड़ी मिलेगी कठोर कार्रवाई होगी. कांग्रेस इसमें राजनीतिक करने की कोशिश ना करें, प्रदेश में आज से गौधाम योजना की शुरुआत को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने गौठान की शुरुआत जनता के पैसे को लूटने के लिए किया था. गौ माता की सेवा करना उनकी फितरत में नहीं थी. हमारी सरकार आज से गौधाम योजना शुरू कर रही है. प्रदेश में 1460 गौधाम बनेंगे, जिनमें से 26 को स्वीकृति मिल चुकी है. चरवाहे को मानदेय, पशुओं को चारा, सब व्यवस्था की गई है. यह बहुत सफल योजना होने जा रही है।
ईरान युद्ध के कारण छत्तीसगढ़ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित कर दी गई है। इसका असर मुख्य रूप से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन ने कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। रायपुर समेत कई जिलों के कलेक्टरों ने लोगों से अपील की है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। घरेलू एलपीजी गैस की सप्लाई पर्याप्त है किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने खाद्य विभाग और गैस वितरकों के साथ बैठककर हालात की समीक्षा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts