- जो आम बुजुर्ग नागरिक जिन्हें 300 से 500 प्रति माह पेंशन के रूप में मिलते हैं
- उन बेचारे बुजुर्गों को विगत 3 माह से 5 माह तक बीत गए किंतु पेंशन नहीं मिल पा रही है
रायपुर (विश्व परिवार)। प्रति माह मिलने वाली पेंशन नहीं मिल पा रही है अपनी इसी व्यथा को लेकर रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के पास पहुंचे और अपनी व्यथा बताई जिस पर तत्काल प्रभाव से नगर निगम की उपायुक्त कृष्णा खटीक जो इस पेंशन के कार्य की कार्य प्रमुख है उन को फोन लगाया तो उनका कहना था कि सर सामान्य प्रशासन विभाग से राशि ही नहीं आई है संतुष्टि प्रद जवाब नहीं दे पाई उपायुक्त महोदया सभी बुजुर्ग आस पास के वार्ड वासी है वे बुजुर्ग जो कि गुरु गोविंद सिंह वार्ड शंकर नगर वार्ड रवि शंकर शुक्ला वार्ड के निवासी है अगर बुजुर्गों की ये हालत ट्रिपल इंजन की सरकार में हो रही है तो चिंता का विषय बना हुआ है।
ये हाल राजधानी रायपुर नगर निगम के पूरे 70 वार्डों का है जहां बेचारे निराश्रित लोग जिनको और निराश्रित बनाने का काम नगर निगम सहित टिप्पणी इंजन की सरकार कर रही है यह छलावा है धोखाधड़ी है वह बुजुर्ग केवल 300/ 500 की पेंशन पा कर खुश होते है उनका भी हक आप खाओगे तो कहां जाओगे आप किसी के हक के पैसे को भी उनको नहीं दे पा रहे हो और ट्रिपल इंजन की सरकार का गुणगान कर रहे हो कागजों में ही सारे वादे गोल-गोल घूम रहे हैं और धरातल पर यह स्थिति है कि बुजुर्ग अपनी पेंशन के लिए घूम रहे हैं यह हाल राजधानी रायपुर नगर निगम के प्रत्येक 70 वार्डों में है रायपुर महापौर मीनल चौबे सहित उनकी परिषद आंखें मूंद के और कान बंद करके बैठी है।
क्या उन्हें बुजुर्गों की यह बात समझ में नहीं आ रही।
बुजुर्गों का पेंशन देना होगा
रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष में विपक्ष के नेता होने के नाते हमारी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि उनकी पेंशन उन्हें प्रति माह मिलनी चाहिए।
अगर यह पेंशन जल्द से जल्द शुरू नहीं होती तो इसका परिणाम भुगतने नगर निगम को तैयार रहना होगा।
रायपुर नगर निगम की महापौर की परिषद सहित उन सभी जिम्मेदार अधिकारियों के घरों के बाहर बैठकर हम इस लड़ाई को लड़ेंगे रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के पास आज विभिन्न वार्डों से आए गोरिया हरपाल शहनाज बेगम मुमताज बेगम भुनेदीप मोतीलाल कुमार गोवर्धन ठंडी की चंदन बघेल नरहरि टांडी बसंत की शत्रुघ्न सागर इनके साथ गुरु गोविंद सिंह वार्ड के छाया पार्षद सेवक महानंद सहित बुजुर्ग नागरिक उपस्थित थे।





