Home छत्तीसगढ़ चिन्हित वार्डों में ही दी जा रही विकास के लिए राशि –...

चिन्हित वार्डों में ही दी जा रही विकास के लिए राशि – देवेंद्र यादव

43
0
  • एमआईसी व कांग्रेस पार्षदों के धरना में शामिल हुए विधायक
  • समाधान नहीं निकाले जाने पर दी उम्र आंदोलन की चेतावनी

भिलाई (विश्व परिवार)। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों वाले वार्ड में विकास कार्यों को नजरंदाज करने का आरोप आयुक्त पर लगाया है। उन्होंने कहा कि चिन्हित वार्डों में ही विकास के लिए राशि प्रदान की जा रही है। पता नहीं निगम आयुक्त किस गुमान है हैं। जनप्रतिनिधियों तक का वे फोन नहीं उठाते हैं। अगर समस्या का समाधान नहीं निकला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विधायक देवेंद्र यादव ने यह बातें नगर निगम के एमआईसी और कांग्रेस पार्षद व पदाधिकारियों द्वारा निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के खिलाफ किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में कही। धरने के चौथे दिन पंडाल पर विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे। इस दौरान ढोल नगाड़े बजाकर विरोध जताया गया। विधायक यादव ने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास कार्य थमा हुआ है। नए कार्य स्वीकृत नहीं किया जा रहा है। वहीं पुराने स्वीकृति वाले कार्यों को रोक दिया गया है। कांग्रेसी पार्षदों के वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के लिए राशि नहीं दी जा रही है। 15 वें वित्त आयोग की राशि का बंदरबांट हो रहा है। चिन्हित वार्डों में ही राशि खर्च किए जा रहे हैं। इससे पार्षदों में आक्रोश की स्थिति है। इस आक्रोश को खत्म करने न. जिला प्रशासन को पहल कर रहा है और न ही निगम प्रशासन गंभीर है। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि निगम आयुक्त पता नहीं किस गुमान में हैं। जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते। बद्तमीजी करते हैं। निगम के कर्मचारी तक उनकी तानाशाही से हलाकान हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन खामोश है। भिलाई में ऐसी पानी की समस्या पहले कभी नहीं हुई। लेकिन एक बोर तक नहीं कराया जा रहा है। न कोई संवाद है और न ही कोई बातचीत हो रही है। कांग्रेस के पार्षद और एमआईसी सदस्य पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठे हैं। लेकिन निगम का कोई भी अधिकारी उनसे मिलने नहीं आया है। इसलिए आज ढोल नगाड़े बजाकर निगम प्रशासन को जगाया गया है। समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here