छत्तीसगढ़रायपुर

ट्रांसमिशन कंपनी से डॉ. बंसोड़े सहित दो कर्मियों की विदाई

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में आयोजित सेवानिवृत्त समारोह में डॉ.कांति भूषण बंसोड़े सहित दो कर्मियों को प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर कभी रिटायर नहीं होते। उनका पेशा ऐसा है कि वे लोगों को जीवन देने का काम करते है। विपरीत परिस्थिति में कार्य करते हुए लोगों को वे निरोग करते है। ट्रांसमिशन कंपनी के भिलाई औषधालय में पदस्थ डॉ कांतिभूषण बंसोड़े के साथ वरिष्ठ पर्यवेक्षक परीक्षण चैतराम ठाकुर एवं लाइन सहायक श्रेणी-दो जीवन लाल पटेल आज सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में डॉ. बंसोड़े ने अपनी सेवा अवधि के दौरान मिले सहयोग के लिए कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक के.एस.मनोठिया, एम.एस.चौहान, संजय पटेल, मुख्य अभियंता ए.एम.परियल, शारदा सोनवानी, के.बी.पात्रे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एच.एल.पंचारी, सलाहकार डॉ.एस.सी.खरे, कोरबा वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.निलेश कुमार सिंह, डॉ.इंदु साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (जनसंपर्क) गोविंद पटेल तथा आभार प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता पंकज चौधरी द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts