छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के संगीता फ्यूल्स पर नशे में धुत ग्राहक ने आग लगाने की कोशिश

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र में स्थित एक फ्यूल्स (पेट्रोल पंप) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बदमाश ने पेट्रोल डालते वक्त दोपहिया वाहन में आग लगा दी। हालांकि कर्मचारियों की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
जानकारी के अनुसार, एक युवक पेट्रोल पंप पर दोपहिया वाहन में पेट्रोल भरवाने पहुंचा था। इसी दौरान वहां सिगरेट पी रहे युवक को दूर जाने कहा तो उसने पेट्रोल डालते समय वाहन में आग लगा दी। आग लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोग घबरा गए।
घटना के बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझा दी। यदि आग फैल जाती तो आसपास खड़े अन्य वाहनों और पंप को भारी नुकसान हो सकता था। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts