Home गरियाबंद जिले में बारिश के कारण 31 धान खरीदी केंद्रों में आज खरीदी...

जिले में बारिश के कारण 31 धान खरीदी केंद्रों में आज खरीदी नहीं होगी

85
0

गरियाबंद(विश्व परिवार)। गरियाबंद जिले के 31 धान खरीदी केंद्रों में आज बारिश के चलते धान खरीदी नहीं हो पाएगी। पिछले दो दिनों से देवभोग और अमलीपदर तहसील क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण 10 खरीदी केंद्र देवभोग और अमलीपदर में और 16 केंद्र गोहरापदर ब्रांच में प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा, मैनपुर ब्रांच के 5 केंद्रों में उठाव न होने से खरीदी बंद है।
बारिश के कारण किसानों की परेशानी और बढ़ गई है, क्योंकि धान खरीदी केंद्रों में फड़ गीली हो गई हैं, जिससे रख-रखाव में भी मुश्किलें आ रही हैं। मौसम अगर खुलता भी है तो कुछ केंद्रों में खरीदी शुरू हो सकती है, लेकिन ज्यादातर केंद्रों में आज खरीदी शुरू कर पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
देवभोग ब्रांच के मैनेजर अमरसिंह ध्रुव और अमलीपदर ब्रांच के मैनेजर नयन सिंह ठाकुर ने बताया कि पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है, लेकिन खरीदी केंद्रों में पहले से ही धान के रखरखाव के लिए पालीथीन का इंतजाम किया गया है। बावजूद इसके, गीले रास्तों और फड़ों के कारण किसानों को धान केंद्र तक लाने में कठिनाई हो रही है। मौसम खुलने और रास्तों के सूखने पर ही खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here