रायपुर (विश्व परिवार)। दक्षिण मध्य रेलवे के रायनापाडु रेलवे स्टेशन पर यार्ड के पुनर्निर्माण के संबंध में सुरक्षा संबंधी प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) और नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य होने के कारण 4 मई, 2026 को विशाखापत्तनम से चलने वाली ट्रेन संख्या 12803 विशाखापट्टनम -निज़ामुद्दीन स्वर्णजयंती एक्सप्रेस विजयवाड़ा के स्थान पर सिंगापुरम रोड – लखोली – दुर्ग – नागपुर होते हुए परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
दिनांक 4 में 2026 को विशाखापट्टनम से सिंगापुरम रोड परिवर्तित मार्ग से चलने वाली इस गाड़ी का ठहराव दुव्वाडा, सामलकोट, राजमंड्री, ताडेपल्लिंगडेम, एलुरु स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि वह नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम (एन टी ई एस) का अवलोकन करें।





