छत्तीसगढ़रायपुर

द्वारिका साहू बने पुनः आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरेन्द्र साहू ने संगठन की कमान संभालते ही कार्यकारिणी का विस्तार शुरू कर दिया है इसी क्रम में समाज की डिजिटल उपस्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से द्वारिका साहू को पुनः आईटी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है द्वारिका साहू के पिछले कार्यकाल की सक्रियता और तकनीकी कौशल को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।वही समाज के डेटाबेस को व्यवस्थित करना युवाओं को सामजिक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना और सामाजिक कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना
अपनी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर द्वारिका साहू ने प्रदेश अध्यक्ष निरेन्द्र साहू एवं प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा की समाज ने जो विश्वास मुझ पर पुनः व्यक्त किया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरूँगा। मेरा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के प्रत्येक साहू परिवार को डिजिटल माध्यम से जोड़ना और समाज की उपलब्धियों को विश्व पटल पर लाना है वही द्वारिका साहू की इस पुन: नियुक्ति से साहू समाज के युवाओं और पदाधिकारियों में भारी हर्ष व्याप्त है। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है।वही समाज के युवाओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में समाज का आईटी विंग नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
वही प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आईटी प्रकोष्ठ के आलावा और अन्य विभिन्न प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजको की नियुक्तिया की गईं है जिसमे प्रमुख रूप से
न्याय प्रकोष्ठ: रूपेश साहू (अधिवक्ता), रायपुर
किसान प्रकोष्ठ: चोवाराम साहू, रक्से (कबीरधाम)
व्यापारी प्रकोष्ठ: राजकुमार साहू, चांपा
सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ: लीलाधर साहू, अहिवारा (दुर्ग)
साहित्य सृजन प्रकोष्ठ: माखन राम साहू, गुढ़ियारी (रायपुर)
युवा प्रकोष्ठ: शशिकांत साहू, रायपुर
महिला प्रकोष्ठ: दिव्या कलिहारी, पाटन
आईटी सेल प्रकोष्ठ: द्वारिका साहू, टेमरी (रायपुर)

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts