- फिल्म सिटी को रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद की तहत विकसित किया जाएगा
- कवर्धा में भोरमदेव कोरिडोर बनेगा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षिण का केन्द्र
- छत्तीसगढ़ में पर्यटन को मिला उद्योग का दर्जा
रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में इकोट्यूरिज्म आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इस पर्यटन में निवेश करने के लिए लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में फिल्म सिटी और कन्वेन्शन के निर्माण से छत्तीसगढ़ के फिल्म उद्योग को बढ़ावा मिलेगा वहीं करोड़ों रूपए की लागत से बनने वाले भोरमदेव कोरिडोर आकर्षण का प्रमुख केन्द्र बिन्दू होगा। छत्तीसगढ़ में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार योजना बनाई जा रही है।
आज आयोजित पत्रकारवार्ता में पर्यटन संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के सचिव रोहित कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी संस्कृति को आकर्षित करने के लिए इकोट्यूरिज्म काफी सफल हो रहा है। इसे सफल बनाने के लिए होटल, रिसॉर्ट तथा पेसेवर ट्रेवलर्स को पंजीकृत किया है। अभी तक 300 से अधिक पर्यटकों का पंजीयन हो चुका है। छत्तीसगढ़ से बाहर के लोग छत्तीसगढ़ संस्कृति के बारे में जानने चाहते हैं इसलिए आदिवासियों के घरों में रहने चाहते हैं। इस योजना को होम स्टे का नाम दिया गया है। पर्यटन को सफल बनाने के लिए एक टाइम टेबल बनाया गया है।
पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा
सचिव ने बताया कि छत्तीसगढ़ में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आसान किश्तों में लोग, सब्सिडी दी जा रहे है ताकि इस क्षेत्र में बड़ा संख्या में निवेशक आए और पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। प्रचार-प्रसार करना हमारी प्राथमिकता है, जब लोग छत्तीसगढ़ के बारे में नहीं जानेंगे तो पर्यटक कैसे आएंगे। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल सिरपुर सहित अन्य ट्यूरिस्ट स्थलों का प्रचार प्रसार करने की योजना बनाई गई है।
रामलला दर्शन योजना में हजारों भक्तों ने किया अयोध्या का दर्शन
संस्कृति सचिव ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन विभाग एवं आईआरटीसी के मध्य समझौता के तहत 42 हजार से अधिक लोगों को रामलला का दर्शन अयोध्या में कराय गया है। इसके अलावा बनारस का दर्शन भी कराया गया है। पुरातत्व विभाग में कई कार्य किए जा रहे हैं जिसके तहत जशपुर एवं कवर्धा जिले में पर्यटन केन्द्रों का विकास किया जा रहा है।
भोरमदेव कोरिडोर का निर्माण
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा केन्द्र सरकार के सहयोग से भोरमदेव कोरिडोर बनाया जाएगा। जिसका उद्देश्य लोगों को इस धार्मिक स्थल की ओर आकर्षित करना है। जशपुर के कई पर्यटक स्थलों का विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य में केन्द्र के सहयोग से फिल्म सिटी और कन्वेन्श्न सेटर का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म सिटी का लाभ छत्तीसगढ़ को मिलेगा। डबिंग, शूटिंग के लिए लोग बंबई से आएंगे इसे रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद की तहर विकसित किया जाएगा। यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।
पर्यटन एवं संस्कृति सचिव ने बताया कि आज इस कार्यक्रम में भारसाधन मंत्री राजेश अग्रवाल आने वाले थे लेकिन कुछ कारणों से नहीं आ पाए। उन्होंने मुझे निर्देशित किया कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति एवं पुरातत् विभाग की उपलब्ध कराए।





