रायपुर (विश्व परिवार)। 14 फरवरी 2026 को, कॉमर्स डिपार्टमेंट ने अपने ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के माध्यम से API Ispat and Powertech Private Limited का एक इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित किया। इसमें बी.कॉम. एवं एम.कॉम. के विद्यार्थियों के साथ फैकल्टी मेंबर्स ने भाग लिया। विद्यार्थियों को प्लांट में प्रवेश से पूर्व आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई तथा टी.एम.टी. रॉड एवं वायर निर्माण की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया। सौरभ अग्रवाल, निदेशक – रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें स्टील प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने स्टील निर्माण से जुड़े तकनीकी एवं प्रबंधकीय पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विगत दिवस, बी.वॉक इंटीरियर डिजाइन डिपार्टमेंट द्वारा Zora The Mall का एक दिवसीय इंडस्ट्रियल विज़िट आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को कमर्शियल स्पेस प्लानिंग, मॉल आर्किटेक्चर, सर्कुलेशन प्लानिंग, ज़ोनिंग स्ट्रेटेजी तथा इंटीरियर मटीरियल का प्रायोगिक अनुभव प्राप्त हुआ। उन्होंने थिएटर प्लानिंग, सीटिंग लेआउट, अकूस्टिक्स, लाइटिंग डिजाइन एवं सर्विस मैनेजमेंट सिस्टम को समझने हेतु मॉल के अंदर पी.वी.आर. सिनेमाज मल्टीप्लेक्स का भी भ्रमण किया।
दोनों दौरे अत्यंत ज्ञानवर्धक सिद्ध हुए तथा कक्षा-कक्षीय शिक्षण और वास्तविक औद्योगिक एवं व्यावसायिक कार्यप्रणालियों के बीच की दूरी को कम करने में सहायक रहे।
यह प्रोग्राम कॉलेज के चेयरमैन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन राजेश अग्रवाल, सचिव सरिता अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. जैस्मिन जोशी, उप-प्राचार्य डॉ. श्वेता तिवारी तथा एडमिनिस्ट्रेटर सुश्री शिवांगी मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





