छत्तीसगढ़रायपुर

सीलबंदी का असर: तीन बकायादारों ने मौके पर ही जमा किए 9 लाख से ज्यादा

रायपुर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और उपायुक्त राजस्व जागृति साहू एवं नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 1 के राजस्व विभाग द्वारा बड़े बकायदारों पर कार्यवाही करते हुए आज सीलबंदी की कार्यवाही की गयी. सीलबंद कार्यवाही के दौरान स्थल पर ही सम्बंधित 3 बड़े बकायादारों द्वारा तत्काल 921004/- के बकाये की राशि का भुगतान कर दिया गया बकायादार क्रमशः ओशो भवन ट्रस्ट गुढ़ियारी द्वारा 519149/, सुनील कुमार शर्मा द्वारा 246338/- एवं वालजी भाई कांतिलाल द्वारा 155517/- का भुगतान सीलबंद की कार्यवाही के दौरान तत्काल स्थल पर कर दिया गया नगर निगम जोन क्रमांक 1 राजस्व विभाग की आज की सीलबंदी कार्यवाही में नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गनिर्देशन में कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा, संतोष साहू की स्थल पर उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts