रायपुर

ईद का जश्न बना एकता की मिसाल, बिरगांव में गले मिलकर दी मुबारकबाद

बिरगांव (विश्व परिवार) आज पूरे हिंदुस्तान में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। बिरगांव के गाजी नगर मस्जिद में भी ईद की खुशियां खास अंदाज में देखने को मिलीं, जहां मुस्लिम समाज के साथ अन्य धर्मों के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

यह दृश्य हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी सौहार्द की खूबसूरत मिसाल पेश करता है। अलग-अलग वेशभूषा और पृष्ठभूमि के लोग एक साथ बैठकर ईद की मीठी सेवइयों का आनंद लेते नजर आए।

ईद की सेवइयों की मिठास यहां मौजूद लोगों के रिश्तों में भी झलक रही थी। एक ओर सादगी और आध्यात्मिकता, तो दूसरी ओर अपनापन और सम्मान—यही भारत की असली पहचान है।

यह अवसर सिर्फ एक त्योहार का जश्न नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का माध्यम बना, जहां धर्म, जाति और भेदभाव की दीवारें खुद-ब-खुद मिटती नजर आईं। यह नजारा हमें याद दिलाता है कि सच्चा भारत वही है, जहां लोग मिल-बांटकर खुशियां मनाते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों को अपनी खुशी मानते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts