रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर के गोलबाजार में ट्राली और पि_ू बैग लेकर गांजा लेकर घूम रहे एक बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसके पास से 6 किलोग्राम से अधिक गांजा जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना मिली कि गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित दाई कोरा भवन के सामने एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्यक्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू सिंग ठाकुर निवासी दमोह (म.प्र.) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें ट्राली/पि_ू बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। आरोपी कल्लू सिंग ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 06.046 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 3,02,300 रूपये को जप्त कर आरोपी विरूद्ध थाना गोलबाजार में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।





