छत्तीसगढ़रायपुर

बिजली कर्मचारियो को दिलाई गई सुरक्षित कार्य करने की शपथ

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्युशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 27 जनवरी 2026 को रायपुर तिल्दा उपसंभाग में रायपुर में अतिरिक्त मुख्य अभियंता रायपुर ग्रामीण क्षेत्र कार्यालय के के. एस.भारती, अधिक्षण अभियांता (रायपुर ग्रामीण क्षेत्र) एम.ए एम.एल. साहू कार्यपालन अभियंता धनंजय कुमार वर्मा, सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार गजेन्द्र कनिष्ठ अभियंता हरिश ठाकुर एवं समस्त तकनीकी कर्मचारियों की उपस्थिती में अतिरिक्त मुख्य अभियंता (ग्रामीण क्षेत्र) के द्वारा विद्युत कार्य के दौरान सुरक्षा संबंधि संबंधि उपायों एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी बतायी गयी। विद्युत लाईनों में कार्य करते समय कया क्या सावधानिया बरतनी चाहिए उसके बारे में बताया गया, साथ ही विद्युत सुरक्षा एवं संबंधी पत्रक एवं सभी तकनीकी कर्मचारियों को शपथ दिलाई गयी। ताकि भविष्य में विद्युत घातक एवं अघातक दुर्घटनाओं से बचा जा सकें। इस संबंध में विद्युत सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन तिल्दा उपसंभाग कार्यालय में किया गया। जिसमें रायपुर ग्रामीण संभाग अंतर्गत समस्त तकनीकी कर्मचारी एवं आम नागरिक उपस्थित हुए।
सुरक्षा जोन बनाकर कार्य करने की सलाह
कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों ने कर्मचारियों को आपस में संवाद स्थापित कर एवं सुरक्षा जाने बनाकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने मैदानी अमलों को सुरक्षा उपकरणों जैसे डिस्चार्ज रॉड, सेपटी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने, टेस्टर आदि का उपयोग करते हुए कार्य करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा मैदानी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण जैसे डिस्चार्ज राड, सेपटी बेल्ट, हेलमेट, दस्तानों आदि के सुरक्षात्मक उपयोग के बारे में बताते हुए इनका प्रायोगिक तीस से दिखाया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts