रायपुर (विश्व परिवार)। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 16 वर्ष में पहली बार मानसून भारत में दस्तक दे रहा है। केरल में मानसून स्थापित होने के पश्चात अनुकू ल परिस्थितियां बनी हुई है, जिसके कारण बस्तर से होकर मानसून छत्तीसगढ़ में अगले महीने के प्रथम सप्ताह में प्रवेश कर जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार 13 जून के आसपास रायपुर में मानसून आने की संभावना है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि खाड़ी में कम बदाव क्षेत्र बनने के पश्चात यह संभव है। इधर से मानसून के शीघ्र आने पर किसान बीज और खाद का संग्रहण कर रहे है, इस समय यूरिया और पोटास की कमी है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक चंद्रा के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है। अगले तीन दिनों में मध्य अरब सागर के कुछ और भाग, महाराष्ट्र के कुछ और भाग, कर्नाटक के कुछ और भाग, आंध्र प्रदेश के कुछ और भाग, तमिलनाडु के बचे हुए भाग, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और भाग, तथा उत्तर पूर्व राज्य के कुछ और हिस्सों में पहुंचने की संभावना है।
एक चिन्हित कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और उससे लगे मराठवाड़ा तथा उत्तर अंदरुनी कर्नाटक के ऊपर स्थित है। इसके धीरे-धीरे पूर्व की ओर अगले 24 घंटे तक आगे बढ़ते हुए कमजोर होने की संभावना है।
एक ऊपरी हवा का द्रोणिका पूर्व मध्य अरब सागर से उत्तर उड़ीसा तक मध्य महाराष्ट्र उत्तर तेलंगाना दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर से 4.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है।