Home छत्तीसगढ़ मानसून के लिए बनी अनुकूल परिस्थितियां, द्रोणिका और चक्रिय चक्रवात के कारण...

मानसून के लिए बनी अनुकूल परिस्थितियां, द्रोणिका और चक्रिय चक्रवात के कारण होगी 14 से वर्षा

42
0

रायपुर (विश्व परिवार)। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवात निर्मित होने के कारण मानसून की परिस्थितियां अनुकूल हो गई है। राजधानी सहित अनेक जिलों में आज हल्की वर्षा होने की संभावना है। 14 जून से मानसून का विस्तार होगा।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक चंद्रा के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढऩे के लिए 14 जून से अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं है एक द्रोणिका छग के ऊपर से जाएगी जिसके कारण आज मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी-उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तट के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका उत्तर पूर्व राजस्थान से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में कल दिनांक 12 जून को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट का दौर चलने की संभावना है। राजधानी में इस समय तेज अंधड़ चलने के कारण विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here