- छग की 14 हजार राशन दुकानों में होगा चावल वितरण सभी
रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में इस साल चावल उत्सव 20 फ रवरी को आयोजित किया जाएगा। हर साल 7 फ रवरी को होने वाला यह आयोजन इस बार देरी से हो रहा है। खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एफआरके टेंडर में देरी होने की वजह से कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी है। अब राज्यभर की राशन दुकानों में एक साथ चावल वितरण की तैयारी की जा रही है।
सरकार की योजना के तहत प्रदेश की करीब 14 हजार राशन दुकानों में चावल का वितरण किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार हितग्राहियों को फ रवरी और मार्च, दोनों माह का चावल एक साथ दिया जाएगा। इससे उपभोक्ताओं को बार-बार दुकान के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और वितरण प्रक्रिया भी व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सकेगी।
अधिकारियों का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण चावल उत्सव 2026 तय समय पर नहीं हो सका। एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कर्नेल) की आपूर्ति से जुड़े टेंडर समय पर फ ाइनल नहीं हो पाए थे। अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं और 20 फरवरी को राज्यव्यापी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चावल उत्सव राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस आयोजन के माध्यम से पात्र परिवारों को रियायती दर पर चावल उपलब्ध कराया जाता है।
6 हजार दुकानों में नियमित चसवल का वितरण
फिलहाल प्रदेश की करीब साढ़े 6 हजार राशन दुकानों में नियमित रूप से चावल का वितरण जारी है। बाकी दुकानों में भी स्टॉक पहुंचाने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि उत्सव के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। खाद्य विभाग ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वितरण व्यवस्था सुचारू रहे और हितग्राहियों को किसी तरह की असुविधा न हो।





