छत्तीसगढ़बिलासपुर

जेवरा जंगल से सागौन लकड़ी चोरी करते 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप समेत सामान जब्त

बिलासपुर (विश्व परिवार)। सीपत पुलिस ने सागौन लकड़ी चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम जेवरा जंगल से सागौन के पेड़ काटकर पिकअप वाहन में भरकर जांजगीर की ओर ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी की रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग जेवरा जंगल में सागौन लकड़ी काटकर चोरी कर रहे हैं। सूचना पर थाना सीपत की टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की। इस दौरान पन्नी से ढका पिकअप वाहन क्रमांक सी जी 11 ए बी -0612 संदिग्ध हालत में मिला। जांच करने पर वाहन से 16 नग सागौन के ल_े बरामद हुए और मौके पर मौजूद पांचों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में रामचंद कुर्रे (41), संतोष कुमार (50), जय सिंह ओगरे (62), लिल्लू राम पटेल (56) और रघुवीर सिंह मरावी (40) शामिल हैं। सभी आरोपी जिला जांजगीर-चांपा के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 नग सागौन लकड़ी (कीमत ?65,827), डीजल आरा मशीन मय ब्लेड (?6,000) तथा पिकअप वाहन (?1,50,000) जब्त किया है। कुल जप्त संपत्ति की कीमत ?2,21,827 आंकी गई है।
सीपत पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts