Blog

सम्पूर्ण मॉड्यूल से पाँच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारम्भ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ज्ञान अमूल्य निधि है- डायट प्रवक्ता

ललितपुर (विश्व परिवार)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी रणवीर सिंह के निर्देशन में अंतिम बैच के सम्पूर्ण मॉड्यूल से पाँच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारम्भ हुआ। सन्दर्भ दाता शक्ति सिंह, संदीप नामदेव, सचिन माहेश्वरी, अमित बबेले, श्रीप्रकाश खरे, मनीष निरंजन एवं शिवशंकर सिंह चौहान ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं कहा बच्चों में अपार प्रतिभा छुपी होती है और सभी बच्चों में एक विशेष कला होती है। हमें जरुरत है उनकी प्रतिभा को पहचान कर सही दिशा में संवारने की। उन्होंने सभी शिक्षकों को अपने जीवन में विपरीत परिस्थितियों से तालमेल बैठाकर सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित किया। सभी कार्य करने वाला शिक्षक होता है एवं समाज को बड़ी अपेक्षाएँ हैं उन्हें पूर्ण करने में ही शिक्षक का सम्मान है। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के दिशा-निर्देशन में आयोजित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ प्रार्थना सभा से किया गया। तत्पश्चात सदन में प्रतिभागियों का परिचय लिया एवं सामग्री वितरित की गयी। प्रपत्र के माध्यम से शिक्षक उपस्थिति के साथ प्रशिक्षण पूर्व आकलन किया गया। संदर्भदाताओं ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रुपरेखा – 2023, निपुण भारत अभियान, टाइम एन्ड मोशन स्टडी शासनादेश एवं शिक्षण में कला एवं संगीत पर विस्तृत जानकारी दी। समवेशी शिक्षा के लिए दिये गये विषयों पर समूह में स्थानीय, क्षेत्रीय एवं मातृ भाषा में कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुतीकरण किया गया। कला आधारित गतिविधि मुहावरे पर चित्र बनाना एवं नदियों पर टिप्पणी लिखना दिलचस्प रहा। प्रशिक्षण प्रभारी डायट प्रवक्ता विनोद कुमार बबेले ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ज्ञान अमूल्य निधि है। शिक्षक विशाल जैन पवा ने कहा की हमें देश का राष्ट्र निर्माता कहा जाता है और बच्चे देश का भविष्य हैं तो बच्चों के प्रति हमें अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। प्रशिक्षकों द्वारा प्रोजेक्टर एवं स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विषय – वस्तु का प्रजेंटेशन किया गया। अभियान गीत के साथ पहले दिन की कार्यशाला का समापन किया गया। प्रशिक्षण में विशाल जैन पवा, सुरेंद्र यादव, दशरथ सिंह, शकील खान, नितिन सतभैया, राघवेंद्र सिंह, आशीष तिवारी, राजीव शर्मा, दिनेश कुमार पाल, संतोष कुमार, श्वेता जैन, मिथलेश, प्रियंका, महनाज अंजुम, सुमन सिंह, वीणा नायक, सपना श्रीवास, सरिता, सुमन साहू सहित एक सैकड़ा शिक्षक मौजूद रहे। संचालन संदीप नामदेव ने किया। अंत में सचिन माहेश्वरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts