रायपुर (विश्व परिवार)। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर श्री दिगंबर जैन महासमिति (महिला विंग) द्वारा आज मालवीय रोड स्थित मंदिर के समीप भोजन वितरण का सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस पुण्य अवसर पर समिति की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान संजय जैन (सतना), सुरेश मोदी एवं शैलेंद्र जैन ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सहयोग प्रदान किया। समिति द्वारा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर समिति की सचिव संध्या जैन, कोषाध्यक्ष दीप्ति जैन के साथ सुनीता नायक, रेखा जैन, सौम्या जैन, मंजु मोदी एवं मेघना जैन उपस्थित रहीं।
समिति द्वारा बताया गया कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में करुणा, सेवा और सद्भावना के संदेश को सशक्त बनाते हैं।





