Home दिल्ली विश्व जैन संगठन की लक्ष्मी नगर शकरपुर, दिल्ली शाखा का गठन

विश्व जैन संगठन की लक्ष्मी नगर शकरपुर, दिल्ली शाखा का गठन

36
0

सुभाष चौक (विश्व परिवार)। लक्ष्मी नगर जैन मंदिर जी में आयोजित एक विशेष सभा में लक्ष्मी नगर शकरपुर जैन समाज की विश्व जैन संगठन में सहभागिता के लिए कार्यकारिणी के गठन हेतु संगठन की मुख्य कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य अनुज जैन और निपुण जैन की उपस्थिति में एक आवश्यक सभा का आयोजन हुआ।
संगठन की मुख्य कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य अनुज जैन ने बताया कि सभा में सर्वसहमति से अतुल जैन को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रिंस जैन, महामंत्री सौरभ जैन, उपमंत्री शुभम जैन, कोषाध्यक्ष अमित जैन एडवोकेट, सह कोषाध्यक्ष गोल्डन जैन और कार्यकारिणी में अभिषेक जैन, अनंत जैन, प्रदीप जैन, रोहित जैन, रवि जौली जैन, गौरव जैन को सदस्य नियुक्त गया।
विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन और समस्त कार्यकारिणी ने लक्ष्मी नगर शकरपुर की नवगठित शाखा के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामना प्रेषित करते हुए संगठन की गतिविधियों को समाज तक पहुंचाकर सभी को जोड़ने की भावना व्यक्त की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here