Home Blog दिगंबर जैन महिला मंडल मालवीय रोड मंदिर की नई महिला मंडल समिति...

दिगंबर जैन महिला मंडल मालवीय रोड मंदिर की नई महिला मंडल समिति का गठन

82
0

रायपुर ( विश्व परिवार ) दिगंबर जैन महिला मंडल मालवीय रोड बड़ा मंदिर की महिला मंडल की नई कमिटी का गठन हो गया है। ज्ञात हो की बीते सोमवार को विद्यासागर हाल में श्री दिगम्बर जैन महिला मंडल की बैठक आहूत की गई थी,जिसमे नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक में आपसी सहमति एवं महिला मंडल की संरक्षिकागण के मार्गदर्शन में कमिटी बनाई गई। जिसमें आगमी दो वर्षों के कार्यकाल हेतु श्री दिगम्बर जैन महिला मंडल मालवीय रोड के नई अध्यक्ष के रूप में सरिता सुनील जैन के नाम पर मुहर लगी,साथ ही सपना संजय जैन सचिव और रेखा रमेश जैन कोषाध्यक्ष चुनी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here