Home रायपुर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी का निधन,सीएम विष्णु देव साय ने...

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी का निधन,सीएम विष्णु देव साय ने जताया शोक

25
0

रायपुर(विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का रविवार रात 12:00 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. 72 वर्षीय कमला देवी साहू पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थीं. उनके आकस्मिक निधन से साहू परिवार, शुभचिंतकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी सेहत फिर गिरना शुरू हुई. इसके बाद उन्होंने (रविवार रात 12:00) बजे अंतिम सांस ली. कमला देवी साहू अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है. उनके बड़े बेटे जितेंद्र साहू ने बताया कि उनकी माता जी की पार्थिव शरीर (सोमवार) गृहगांव पाऊवारा दुर्ग जिले में ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
सीएम विष्णु देव साय ने जताया शोक
पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का निधन हो गया। सीएम विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here