Home रांची झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल

31
0

रांची(विश्व परिवार)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हो गए। चंपई सोरेन को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर लक्ष्मीकांत वाजपेयी और अर्जुन मुंडा समेत कई सीनियर नेता भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा की मौजूदगी में सोरेन बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया, जिससे सोरेन कुछ समय के लिए भावुक भी हो गए।
इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोरेन ने पूरी जिंदगी ईमानदारी से जनता की सेवा की, आज वे झारखंड गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा में आ गए हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं। टाइगर जिंदा है… वे टाइगर हैं, उनके साथ मिलकर भाजपा अब अपनी सरकार बनाएगी और झारखंड की जनता को यहां की बेईमान सरकार से मुक्ति दिलाएगी। सोरेन भाजपा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे, वे कोर कमेटी में भी रहेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here