छत्तीसगढ़दुर्ग

बोर्ड परीक्षा शुरू होने के चार दिन पहले दसवीं की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

दुर्ग (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बोर्ड परीक्षा देने से पहले एक छात्रा ने मौत को गले लगा लिया. वह सोमवार को परीक्षा का एडमीट कार्ड लेकर घर आई, रात 12 बजे तक बहनों के साथ पढ़ाई भी की, लेकिन सुबह उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली. यह दृश्य सबसे पहले छात्रा की मां ने देखा. घबराई मां की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य भी कमरे से बाहर आए. मामला जामुल थाना इलाके के घासीदास नगर का है।
परीक्षा की तैयारी को लेकर
मृतिका की बहनों का कहना है कि नारायणी सोमवार को दोपहर 3 बजे बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर घर आई थी. नारायणी अपने एग्जाम को लेकर पूर्ण तरह से आश्वस्त थी. उसे अपनी तैयारी पर पूरा भरोसा था. बड़ी बहन ने बताया कि रात को उसने बहनों के साथ 12 बजे तक पढ़ाई भी की, लेकिन सुबह जब उनकी मां उठी तो नारायणी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. नारायणी को इस हालत में देखकर मां घबराकर चीख उठी, जिसके बाद माता की आवाज सुनकर युवती के पापा और बहने भी उठ गए. सभी ने आसपास के लोगों और जामुल थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस कर रही जांच
आत्महत्या की सूचना पर जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने युवती के शव को नीचे उतारा और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. नाबालिग के कारणों की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts