छत्तीसगढ़रायपुर

पॉवर कंपनी डंगनिया औषधालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के डंगनिया औषधालय द्वारा विद्युत कर्मियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मे तीनों कंपनियों जनरेशन , ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन के कर्मियों ने आंख,नाक एवं कान के विशेषज्ञों से परामर्श एवं जाँच की सुविधा प्राप्त की।
डंगनिया औषधालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.एल. पंचारी ने बताया कि शिविर में बीपी,शुगर,हार्टरेट एवं वरिष्ठ मरीज आमतौर पर सुनने में कमी ,साइनस की समस्या, गले मे संक्रमण जैसी समस्याओं के लिए परामर्श एवं जाँच की सुविधाओं का लाभ लिए। विद्युत कंपनी के अधिकारी,कर्मचारी,पेंशनर्स एवं आश्रित परिवरजनों को निःशुल्क परीक्षण की सुविधा प्राप्त हुई।यह शिविर में डॉ. निलिसाी एवं डॉ. तोमन कन्द्रा ने सेवाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंदू साहू उपस्थित थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts