रायपुर

20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर शहर के प्रमुख नेत्र संस्थान साई बाबा नेत्र चिकित्सालय (SBH Eye Hospital) द्वारा 12 अप्रैल को एक दिवसीय निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष शिविर में केवल 20 चयनित मरीजों को मुफ्त LASIK सर्जरी का लाभ प्रदान किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, पहले चरण में 100 मरीजों को निःशुल्क चश्मा रहित करने का संकल्प लिया गया था। लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अब दूसरे चरण में 12 अप्रैल को 20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी की तिथि निर्धारित की गई है। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।
अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. आशीष महोबिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में सीमित स्थान होने के कारण पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक मरीजों को शिविर से पहले अपनी आंखों की जांच (OPD) कराकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि LASIK सर्जरी के लिए मरीजों का चयन विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विस्तृत जांच के आधार पर किया जाएगा, ताकि मरीजों को सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार मिल सके।
डॉ. महोबिया ने यह भी बताया कि संस्थान में 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों की अनुभवी टीम कार्यरत है, जो देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से प्रशिक्षित है। यह टीम LVP Eye Hospital एवं शंकर नेत्रालय, चेन्नई जैसे अग्रणी नेत्र संस्थानों से अनुभव प्राप्त कर चुकी है और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान कर रही है।
अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनों के जरिए स्पर्शरहित लेजर (Touchless LASIK) तकनीक से सर्जरी की जाती है, जिससे बिना आंख को छुए सुरक्षित तरीके से चश्मा हटाया जाता है।
गौरतलब है कि साई बाबा नेत्र चिकित्सालय पिछले 22 वर्षों से उन्नत मशीनों एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम के साथ नेत्र, स्त्री रोग, शिशु रोग, त्वचा एवं कॉस्मेटिक गायनेकोलॉजी में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है।
अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सीमित अवसर का लाभ उठाते हुए समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। पंजीकरण के लिए गूगल, जस्टडायल, सोशल मीडिया या अस्पताल की वेबसाइट की मदद ली जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts