Home ललितपुर वात्सल्य और संयम की प्रतिमूर्ति रहे गणाचार्य विरागसागर महामुनिराज

वात्सल्य और संयम की प्रतिमूर्ति रहे गणाचार्य विरागसागर महामुनिराज

233
0
  •  विन्याजलि सभा में वक्ताओं ने कहा जैन समाज को हुई अपूर्णीय क्षति

ललितपुर(विश्व परिवार)। राष्टसंत बुन्देलखण्ड गौरव गणाचार्य विरागसागर महामुनिराज के समाधिस्थ होने पर दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अटामंदिर में सम्पन्न विनयांजलि सभा में वक्ताओं ने उनकी संयम साधना को नमन करते हुए उन्हें जैन जगत के लिए गौरव बताया। गणाचार्य विरागसागर महामुनिराज के चित्र के सम्मुख श्रेष्ठीजनों द्वारा दीपप्रज्जवलन के उपरान्त वक्ताओं ने कहा आचार्य श्री ने सदैव श्रावकों को धर्म से जुडकर सन्मार्ग प्रशस्त किया।

अनेकों को शाकाहार व्यसनमुक्ति का संदेश देते हुए जैन धर्म की प्रभावना की। जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया ने गणाचार्य महाराज एवं उनके संघ के सानिध्य में ललितपुर में हुई धर्मप्रभावना का स्मरण करते हुए कहा वह श्रमण संस्कृति के उन्नायक रहे। उनके समाधिस्थ होने से जैन समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। गौरतलव रहे गणाचार्य विरागसागर महामुनिराज अपने संघ के सहित इन दिनों पद विहार करते हुए महाराष्ट के औरंगावाद जिले अन्तर्गत जालना गांव में पहुंचे जहां उनका अचानक स्वास्थ प्रतिकूल हुआ उनकी समाधि हो गई। उनके अन्तिम दर्शनार्थ भारी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे। गणाचार्य महाराज ने अपने संघ में 9 आचार्य, 94 मुनियों, 73 आर्यिकाओं, 5 एलक, 23 क्षुल्लक, 32 क्षुल्किाा दीक्षाए देकर चेतन कृतियों का निर्माण कर मोक्षमार्ग की ओर प्रशस्त किया और 125 से अधिक समाधियां कराई। गणाचार्य विराग सागर महामुनिराज का ग्रहस्थ जीवन मध्यप्रदेश के दमोह जिला के पथरिया ग्राम में बीता। 2 मई 1963 को पथरिया में कपूरचंद जैन श्रीमती श्यामदेवी की कोख से जन्मे अरविन्द कुमार जैन ने जीवन में संयम का मार्ग धारण किया। 9 दिसम्बर 1983 को औरंगावाद महाराष्ट में आचार्य श्री विमलसागर महाराज से मुनि दीक्षा धारण की। सिद्धक्षेत्र द्रोणगिरि जिला छतरपुर में 8 नबम्बर 1992 को आचार्य पद प्रदान किया गया और महान संघ के महानायक बने और श्रमण संस्कृति की अपूर्व प्रभावना की। वक्ताओं में शीलचंद अनौरा, महेन्द्र जैन मयूर, अनिल जैन अंचल, व्रहमचारी मनोज भैया, पं० सतोष जैन अमृत, पं० प्रदीप शास्त्री, डा० सुनील जैन संचय, पं० शीतलप्रसाद जैन, मधुर समैया, संतोष जैन गोयल एड, सतीश चंद नजा, जयकुमार चौधरी, अमित जैन चंदन, उदय चंद सराफ, विनोद टडैया, डा0 नीलम सर्राफ श्रीमति रत्नप्रभा जैन, उमा सैदपुर, ज्योति ओलिया आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

विन्यांजलि सभा का संचालन जैन पंचायत के महामंत्री आकाश जैन द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजश्रेष्ठी अखिलेश गदयाना, अरविनद जैन आप्टीशियन, कैप्टन राजकुमार जैन, अक्षय अलया, मनोज जैन बबीना, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, सजय जैन जोली, अजय जैन गंगचारी, अशोक दैलवारा, वैभव सिंघई, कपूरचंद लागौन, सुवेन्दु बंट, प्रभात लागौन, डा० सुधीर नजा, अजय जैन साइकिल, संतोष वत्सल, डा० संजीवजेन कडंकी, मनोज जैन जडीबूटी, संजीव जैन लकी, राहुल कलरैया आदि प्रमुख रूप से मौजूद विन्य रहे।

ज्ञानोदय तीर्थ पर भारतीय महिला जैन मिलन अरिहंत शाखा के तत्वावधान में समाधिस्थ गणाचार्य विरागसागर महाराज की विन्यांजलि सभा में अध्यक्ष मधु खजुरिया, किरण सतभैया, शशि कामरा, मीना जैन छाया जैन, संध्या टडैया, जयंती अलया, शोभा जैन, सुमन जैन, रेखा जैन, अनीता जैन, अर्चना जैन अंकिता जैन, वीणा जेन, श्रद्धा जैन, पदमा जैन अलका जैन ने अपने विचार रखते हुए नमन किया।

मुनि सौम्य सागर महाराज ससंघ का विद्या स्वर्णिम धाम में हुई अगुवाई ललितपुर। संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महामुनिराज के प्रभावक शिष्य मुनि सौम्य सागर महाराज मुनि निश्चल सागर महाराज मुनि निरापद सागर महाराज का आज प्रातःकाल ग्राम विरारी स्थित विद्या स्वर्णिम धाम में प्रभावना पूर्वक अगुवाई हुई। मुनि संघ अतिशय क्षेत्र बानपुर से पदविहार करते ग्राम गुगरवारा पहुंचे जहां रात्रि विश्राम के उपरान्त ग्राम विरारी पहुंचने पर जैन पंचायत अध्यक्ष डा० अक्षय टडैया, आकाश जैन सनत खजुरिया अशोक दैलवारा संजय सरार्फ नमन सर्राफ वीरेन्द जैन रिंकू संजीव जैन ममता स्पोर्ट अक्षय अलया, वैभव सिघई टिन्ना, आनंद चौधरी, मंगू पहलवान, प्रतीक इमलिया, रूपेश जैन मल्थू, सुरेन्द्र मोदी सहित अनेको श्रावक-श्राविकाओं ने अगुवाई की पादप्रक्षालन कर आशीर्वाद ग्रहण किया इसके उपरान्त आचार्य श्री की पूजन में श्रावकों ने अर्घ समर्पित किए। आहारचर्या के उपरान्त मध्यान्ह मुनि संघ ने विरारी से दयोदय पशु संरक्षण केन्द्र गौशाला के लिए पदविहार किया जहां गौशाला अध्यक्ष संतोष इमलिया, विनोद कामरा भगवानदास कैलगुवा अनूप जैन कैरू के साथ श्रावकों ने अगुवाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here