छत्तीसगढ़रायपुर

महाराष्ट्र के गांजा तस्कर पकड़े गए

रायपुर (विश्व परिवार)। रायपुर कमिश्नरेट में पुलिस की सूखे नशे की विरुद्ध लड़ाई जारी है. वेस्ट जोन में शनिवार को महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ आकर ग्राहक तलाशते 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के कब्जे से 10.60 लाख रुपए का गांजा बरामद किया गया है. यह कार्रवाई मुजगहन थाना इलाके के नया धमतरी रोड के पास की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी गणेश भाउराव जाधव और नरेश नाथनी शुक्रवार को धनेली ओवरब्रिज के नीचे ग्राहक तलाश रहे थे. इसी बीच मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दोनो अंतर्राज्यीय तस्कर को दबोच लिया. पूछताछ में आरोपियों ने खुद को महाराष्ट का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 21 किलों से अधिक का गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 10.60 लाख रुपए आंकी गई है।
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुजगहन पुलिस गांजा तस्करी से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल में जुट गई है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
गणेश भाउराव जाधव पिता भाउराव जाधव उम्र 45 वर्ष पता पांदुर्ण थाना आरणी जिला यवतमाल महाराष्ट्र।
नरेश नाथनी मुदी पिता नाथनी मुदी उम्र 54 साल पता वैद्य बाड़ी झोपड़पट्टी जेसल मेलोड़ी जदल तक्का थाना पनवेल रायगड महाराष्ट्र।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts