छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पशुओं के संवर्धन के लिए कार्य कर रही सरकार : रामविचार नेताम

  • चिराग परियोजना में आबंटित राशियों को वापस करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • अजय चन्द्राकर, डॉ. चरण दास महंत और भूपेश बघेल ने दागी सवाल

रायपुर (विश्व परिवार)। आदिम जाति पशुपालन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पशुओं के संवर्धन एवं गर्भधान को लेकर सरकार जागरूक है। हम पशुओं की संख्या बढ़ाना चाहते हैं। लेकिन गांवों में चारागाह की कमी होने के कारण पशुओं की कमी होती जा रही है। चिराग परियोजना के तहत पशुओं के संवर्धन के लिए 183 करोड़ रूपए की राशि को वापस करने वाले अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा में भाजपा के अजय चन्द्राकर ने आज रामविचार नेताम को पशुओं के कृत्रिम गर्भधान को लेकर घेरा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पशुओं की संख्या बढ़ाना चाहते हैं। इनके लिए महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित की जा रही है। इस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और भूपेश बघेल ने भी पूरक प्रश्र पूछा। उन्होंने कहा कि चिराग परियोजनों की राशि लौटने के लिए जो आरोप लगा रहे हैं वह अनुचित है। रामविचार नेताम ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चिराग परियोजना की समीक्षा की गई। जिस पर समुचित काम नहीं होने के कारण इसे 26 मार्च 2026 को बंद कर दिया गया। अजय चन्द्राकर ने कहा कि दोषी अधिकारियों के ऊपर किया कार्रवाई की जा रही है। राम विचार नेताम ने बताया कि चिराग परियोजना 12 फरवरी 2021 को चालू की गई थी। यह योजना 5 वर्ष के लिए लागू की गई थी। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार यह 26 मार्च 2025 को बंद कर दिया। अजय चन्द्राकर ने कहा कि दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण योजना थी। इस संबंध में दोषी अधिकारियों के ऊपर क्या कार्रवाई करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि गांवों में बछिया की संवर्धन करना जरूरी है, तभी दुग्ध उत्पादन बढ़ेगी। भूपेश बघेल ने कहा कि यह योजना 2025 में बंद हुई। तब हम सरकार से बाहर हो गए थे, इस पर हमारे ऊपर आरोप लगाना अनुचित है। अजय चन्द्राकर ने राम विचार नेताम को ऊर्जावान एवं क्षमतावान मंत्री बताया है।
अलसी उत्पादन घटिया बीज देने से हुआ प्रभावित
कांग्रेस के विधायक उमेश पटेल ने अलसी की खेती को प्राथमिकता देने के लिए कृषि विभाग द्वारा जो बीज बांटे गए वह अमानक होने के कारण अंकुरण नहीं हुआ। उन्होंने छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम की एमडी पर कार्रवाई की मांग की। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि दोषी अधिकारियों पर जांच की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts