रायपुर- बैंक ऑफ़ बड़ौदा, मंदिर हसौद शाखा का विधिवत उद्घाटन दिनांक 10 मार्च 2026 को सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ़ बड़ौदा, रायपुर अंचल के अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक श्री दिवाकर पी. सिंह, श्री इंदर सिंह मीणा, प्रमुख (क्वालीटी कंट्रोल) एफ़सीआई, मंदिर हसौद ,रायपुर , ओम प्रकाश यादव,नगर पंचायत उपाध्यक्ष उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे । उद्घाटन के उपरांत श्री सिंह जी ने शाखा में उपस्थित ग्राहकों को संबोधित किया तथा उन्हें बैंक के विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं की जानकारी दी ।
इस अवसर पर श्री दिवाकर पी. सिंह ने कहा, “मंदिर हसौद ” शाखा में अन्य शाखा की भांति सभी आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं से सुसज्जित है । इसका उद्देश्य बैंक ऑफ़ बड़ौदा सदैव ग्राहकों को उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंदिर हसौद शाखा के माध्यम से हम स्थानीय समुदाय की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने और क्षेत्रीय विकास में सहयोग देने के साथ समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।” इस अवसर पर रायपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख एवं उप महाप्रबंधक, श्री किसलय प्रसाद ने कहा कि मंदिर हसौद में नई शाखा का शुभारंभ हमारे ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ और वित्तीय समाधान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य स्थानीय समुदाय को बचत, ऋण, डिजिटल बैंकिंग और निवेश जैसी सेवाओं के माध्यम से सशक्त बनाना है।उद्घाटन समारोह में रायपुर क्षेत्र के सहायक महाप्रबंधक एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख श्री प्रदीप कुमार यादव , मंदिर हसौद के शाखा प्रमुख श्रीमती ज्योती कुमारी ,बैंक के सटफ सदस्य ,स्थानीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्राहकगण उपस्थित रहे ।





