छत्तीसगढ़दुर्ग

ड्यूटी जॉइन करने लौट रहे प्रधान आरक्षक की बस स्टैंड पर अचानक मौत

दुर्ग (विश्व परिवार)। शहर के बस स्टैंड पर एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। महिला थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक त्रिलोक सिंह का अचानक निधन हो गया। वे अवकाश समाप्त कर वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार, त्रिलोक सिंह (आरक्षक क्रमांक 33) मूलत: बालाघाट जिले के निवासी थे और उनकी उम्र करीब 61 वर्ष बताई जा रही है। वे हाल ही में 15 दिनों की छुट्टी बिताकर अपनी बेटी के साथ बस से दुर्ग पहुंचे थे। बस स्टैंड पर उतरते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनकी आंख के ऊपर चोट आई। घटना के बाद उनकी बेटी और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर गिरने से लगी चोट को मौत की वजह माना जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। यह आशंका भी जताई जा रही है कि उन्हें अचानक हृदयाघात आया हो, जिससे गिरने की घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts