नई दिल्ली (विश्व परिवार)। मौसम विभाग के अनुसार देश के पूर्वोत्तर राज्यों और दक्षिण प्रायद्वीपीय में आने वाले दिनों भारी बारिश पड़ने का अनुमान है. इसी के साथ राजस्थान के पश्चिमी हिस्से, हरियाणा, पंजाब, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।
9 जून से पूर्वोत्तर राज्यों में तथा 11 जून से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी वर्षा के साथ-साथ वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. 08-10 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में 09 और 10 जून को पंजाब, हरियाणा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश, असम और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हुई. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर 60-80 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी तूफान चली. पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा तटीय आंध्र प्रदेश में विभिन्न जगहों आंधी-तूफान का प्रभाव रहा।