Home रायपुर इंडियन बैंक अंचल कार्यालय रायपुर में हिंदी पखवाड़ा सम्पन्न

इंडियन बैंक अंचल कार्यालय रायपुर में हिंदी पखवाड़ा सम्पन्न

21
0

रायपुर(विश्व परिवार)। न्यू शांति नगर स्थित इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय में दिनाँक 14.09.024 से 28.09.2024 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टाफ सदस्यों हेतु विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनमें अंचल के स्टाफ सदस्यों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पखवाड़ा अवधि के दौरान स्टाफ सदस्यों को अधिक से अधिक कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित किया गया।
उक्त पखवाड़ा अवधि के दौरान आयोजित की गई विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम दिनाँक 01.10.2024 को अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस दौरान राजेश शरण, अंचल प्रबंधक, सरोज कांत दलाई, उप अंचल प्रबंधक एवं मंजूश्री नायक, मुख्य प्रबंधक महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अपने वक्तव्य में अंचल प्रबंधक महोदय राजेश शरण ने कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग संबंधी संवैधानिक दायित्व के बखूबी निर्वहन हेतु स्टाफ सदस्यों को प्रेरित करते हुए पूरे वर्ष हिंदी के प्रयोग को अधिकाधिक बढ़ावा देने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here