छत्तीसगढ़रायपुर

भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर में हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। आज भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राजभाषा हिन्दी के उतरोत्तर विकास में केन्द्रीय कार्यालयों की भूमिका और भारत सरकार की राजभाषा नीति को लेकर को जानना था।
कार्यशाला का उद्घाटन सुमन कुमार गुप्ता, वैज्ञानिक ई / निदेशक एवं प्रमुख, भारतीय मानक ब्यूरो, रायपुर शाखा कार्यालय, रायपुर ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में, सुमन कुमार गुप्ता ने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राजभाषा हिन्दी को लेकर बीआईएस रायपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होने भारतीय मानक ब्यूरो को नराकास, रायपुर के द्वारा वर्ष 2025 के लिए द्वितीय पुरस्कार एवं क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने के लिए बधाई दी। इस कार्यशाला में 20 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस कार्यशाला के मुक्ष्य वक्ता प्रवीण कुमार, वरि. अनुवाद अधिकारी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर ने प्रतिभागियों को राजभाषा के विकास व उत्थान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए केन्द्रीय कार्यालयों द्वारा राजभाषा के विकास में दिए जाने वाले योगदान की विस्तार से चर्चा की। कार्यशाला को रोचक बनाने के लिए वक्ता के द्वारा राजभाषा ज्ञान संबंधी प्रश्नोतरी भी कराया गया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया। भारतीय मानक ब्यूरो के स्मिथ कुमार, निजी सचिव एवं हिन्दी नोडल कर्मचारी ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों, मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाते रहेंगे ताकि हिंदी भाषा को और अधिक लोकप्रिय बनाया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts