छत्तीसगढ़जगदलपुर 

जगदलपुर के पास भीषण सडक़ हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से DRG जवान भरत भारती की मौत

जगदलपुर (विश्व परिवार)। शहर से लगे आसना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सडक़ हादसे में सुरक्षा बल के एक जवान की जान चली गई। नेशनल हाईवे-30 पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार जवान को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान भरत भारती के रूप में हुई है, जो डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) में तैनात थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ। भरत भारती बाइक से जगदलपुर की ओर आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जवान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में भरत भारती का चयन बस्तर फाइटर्स में हुआ था, जिसके बाद उन्हें डीआरजी दस्ते में तैनाती मिली थी। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग और उनके साथियों में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts