Home मुंगेली भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाला विशाल तिरंगा यात्रा,उप...

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में निकाला विशाल तिरंगा यात्रा,उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल  

30
0

मुंगेली(विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान पर मुंगेली जिले के लोरमी में आज भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाला गया। जहां पर तिरंगा यात्रा के इस अवसर पर डिप्टी सीएम अरुण साव 15 किलोमीटर की लंबी इस विशाल बाइक रैली व तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
अभियान का उद्देश्य देश भक्ति की भावना जागृत करना
जहां पर बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सहित सैकड़ो की संख्या में देशभक्त शामिल हुए इस दौरान तिरंगा यात्रा को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश भक्ति की भावना जागृत करने लोगों को जागरूक करने सहित सभी लोगों को जोड़ना है।
संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया
इसके साथ ही लोरमी के कबीर भवन में देश के विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जहां पर उन्होंने देश के विभाजन के समय हुए दर्द को स्मरण कराने समेत तमाम घटनाओं का जिक्र करते हुए सभी से संगठित के साथ भविष्य में लोगों को जागरूक करने इस कार्यक्रम को आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here