नई दिल्ली (विश्व परिवार)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को केंद्रीय बजट 2026-27 पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि वे सोमवार को संसद के मंच से बोलेंगे। इससे पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना लगातार नौवां बजट पेश किया, जिसके साथ ही उन्होंने इतिहास रचते हुए लगातार नौ बजट पेश करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री बन गईं और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। राहुल गांधी ने पत्रकारों से कहा कि मैं कल संसद के मंच से बोलूंगा। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने बजट को नीरस बताया। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि दस्तावेजों का विस्तार से अध्ययन किया जाना आवश्यक है।




