Home दंतेवाड़ा नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों ने 9 नक्सलियों को मार...

नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों ने 9 नक्सलियों को मार गिराया,सीएम विष्णु देव साय ने जवानों को बधाई दी

32
0

दंतेवाड़ा(विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में आज सुबह नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों ने 9 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। यह मुठभेड़ दंतेवाड़ा और बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र के पश्चिम बस्तर डिवीजन में हुई। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने की है। वही 9 माओवादियों की मौत पर सीएम विष्णु देव साय ने जवानों को बधाई दी है।
CM ने अपने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि
दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 09 नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है। इसके साथ ही बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों द्वारा 13 सक्रिय माओवादियों को गिरफ्तार किए जाने की भी खबर प्राप्त हुई है। निश्चित ही यह सुरक्षाबल के जवानों के लिए बड़ी सफलता है। मैं इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षा अधिकारियों, जवानों की बहादुरी को सलाम करता हूं और बधाई देता हूं।नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here