छत्तीसगढ़राजनंदगांवरायपुर

प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने पीएम श्री स्कूल डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण, बच्चों से आत्मीय संवाद कर अध्ययन-अध्यापन के बारे में ली जानकारी

रायपुर (विश्व परिवार)। राजनांदगांव जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने सोमवार को पीएम श्री स्कूल डोंगरगढ़ का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शिक्षण पद्धति, डिजिटल लर्निंग सिस्टम और उपलब्ध संसाधनों का विस्तार से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने छात्रों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनकी पढ़ाई व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आगामी समर कैम्प को लेकर विद्यार्थियों से सुझाव भी लिए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की रुचि के अनुरूप गतिविधियां तैयार की जाएं।
श्री चंपावत ने कहा कि विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराई जाए। इसके लिए स्कूल में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिजिटल क्लासरूम का निरीक्षण करते हुए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन कोर्स और कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कम्प्यूटर कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए। शिक्षकों को बेहतर और प्रभावी शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।
प्रभारी सचिव ने जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की गतिविधियों की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, वनमंडलाधिकारी आयुष जैन, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, एसडीएम श्री एम. भार्गव और जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने पीएम श्री स्कूल डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts