Home रायपुर भाजपा के सदस्यता अभियान – 2024 और कार्यशाला का शुभारंभ, राष्ट्रीय महासचिव...

भाजपा के सदस्यता अभियान – 2024 और कार्यशाला का शुभारंभ, राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सीएम साय समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

31
0

रायपुर(विश्व परिवार)। प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान – 2024 और कार्यशाला का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ किया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी अपना सदस्यता अभियान संगठन के पर्व के रूप में मनाएगी। सभी की नए सिरे से सदस्यता होगी। किरण सिंहदेव ने कहा कि, 22 , 23 ,24 को जिलों में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला होगी। 26 ,27, 28 को मंडल स्तर पर कार्यशाला होगी।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, मंत्री गण, सांसद गण, विधायक साथी, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, विधायकों को 10 हजार, सांसदों को 20 हजार सदस्य, मेयर को पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हर बूथ में दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं, प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य हमने बनाया है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि, विधायकों को 10 हजार, सांसदों को 20 हजार सदस्य, मेयर को पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। हर बूथ में दो सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं, प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य हमने बनाया है।बता दें कि इस बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव , विजय शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बता दें कि इस बैठक में सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। भाजपा के सभी मंत्री, सांसद ,विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, कोर ग्रुप के सदस्य व मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि इस बैठक में डिप्टी सीएम अरुण साव , विजय शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बता दें कि इस बैठक में सदस्यता अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। भाजपा के सभी मंत्री, सांसद ,विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, कोर ग्रुप के सदस्य व मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here