छत्तीसगढ़रायपुर

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोल कारोबारियों के ठिकानों पर छापा

  • कई जिलों में आयकर विभाग की कार्रवाई

रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर, चांपा समेत कई जिलों में एक साथ दबिश दी है। यह कार्रवाई कोल कारोबार से जुड़े व्यापारियों और कंपनियों के ठिकानों पर की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के कोलवाशरी संचालक प्रदीप झा के ठिकानों पर आयकर टीम ने छापा मारा है। वहीं चांपा स्थित कोल कारोबारी अंशुल मुरारका के यहां भी आईटी की टीम पहुंची है। जयराम नगर स्थित निर्माणाधीन कोलवाशरी परिसर में भी आयकर अधिकारियों ने जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार फि ल ग्रुप पर भी आयकर विभाग ने रेड की है। फि ल ग्रुप के मालिक प्रवीण झा बताए जा रहे हैं। टीम श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित दफ्तर और रामा वल्र्ड स्थित आवास पर दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर की टीम अलग-अलग गाडिय़ों में पहुंची, जिन पर आईटी(सर्वे) के स्टीकर लगे हुए थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts