भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (CSCA) ने पिछले वनडे मैच में हुई अव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस बार कड़े इंतजाम किए हैं। बीसीसीआई भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है।
प्रवेश और सुरक्षा
किसी भी विभाग के अधिकारी और उनके रिश्तेदार बिना वैध टिकट या पास स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
प्रत्येक प्रवेश द्वार पर CSCA अधिकारी तैनात रहेंगे।
दर्शक केवल अपनी टिकट वाले स्टैंड में रहेंगे, किसी अन्य स्टैंड में जाने की अनुमति नहीं होगी।
मैदान के अंदर कोई भी प्रवेश और विवाद की स्थिति सुरक्षा कर्मियों द्वारा नियंत्रित की जाएगी।
खाने-पीने की व्यवस्था
स्टेडियम में पीने का पानी 3000 लीटर/घंटा क्षमता वाले वाटर कूलर से मुफ्त उपलब्ध होगा। हॉकर इसे बंद नहीं कर सकेंगे।
खाने-पीने के सामान की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी हॉकर निश्चित रेट पर ही सामान बेचेंगे। हॉकर की टी-शर्ट और स्टैंड पर रेट लिस्ट प्रदर्शित होगी।
तय रेट
समोसा (100 ग्राम) – ₹50
सैंडविच – ₹60
बर्गर – ₹80
पिज़्ज़ा हाट – ₹250
पॉपकॉर्न कोन – ₹60, टब – ₹100
स्टीम मेमो – ₹150, चिकन मेमो – ₹200
फ्राईड मेमो वेज – ₹200, चिकन फ्राईड मेमो – ₹250
250 मिली पानी – ₹10
बेफरर्स और आइसक्रीम एमआरपी पर उपलब्ध होंगे





